फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वृद्घ की सिर कूचकर हत्या

वृद्घ की सिर कूचकर हत्या

Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
वृद्घ की सिर कूचकर हत्या
अदलहाट। थाना क्षेत्र के पचेगड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति ने साठ वर्षीय एक वृद्ध की बोल्डर से सिर कूंच कर हत्या कर दी। अदलहाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पचेगड़ा गांव निवासी कल्लू गिरी (60) पुत्र स्व. नंदलाल गिरी किसी कार्य हेतु रविवार को रामनगर गए थे। सोमवार को गांव में पहुंचे थे कि गली में जाते समय किसी ने पैर में लंगड़ी मार कर गिरा दिया। उनके गिरते ही हत्यारोपी ने उनके सिर पर बोल्डर पटक कर हत्या कर दी। दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देने के बावजूद आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्यवाई हेतु जुट गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी चुनार सुधीर कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी राम स्वरूप वर्मा भी पहुंचे। थानाध्यक्ष अदलहाट विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही अपराधी पकड़ में आ जाएगा। वादी की तहरीर पुलिस को प्राप्त न होने से समाचार भेजे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed