फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बाइकों की टक्कर में एक की मौत एक घायल

बाइकों की टक्कर में एक की मौत एक घायल

Sat, 08 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में एक की मौत एक घायल

विज्ञापन

कछवां। थाना क्षेत्र के बाड़ापुर गांव के सामने शुक्रवार की रात नौ बजे दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि डाक्टर लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई। यदि समय से उसका इलाज किया गया होता तो उसकी मौत नहीं होती। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी अशोक पाठक (38) शुक्रवार की शाम अपने घर से वाराणसी के सेवापुरी कॉलोनी में रहने वाले अपने साढ़ू से मिलने जा रहा था। कछवां थाना क्षेत्र के बाड़ापुर गांव के पास यहीं के सरावा गांव निवासी वाल्मीकि बिंद (25) पुत्र मिठाई बिंद ने आगे चल रहे डंपर की धूल से परेशान हो आंखें बंद कर लीं। इस दौरान उनकी बाइक अशोक को बाइक से टकरा गई। घटना में दोनों दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों के बीच हुए टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ दूरी पर मौजूद घरों से लोग बाहर निकलकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे कछवां थाना प्रभारी श्यामजी यादव नेे गांव वालों की मदद से एंबुलेंस में बैठाकर दोनों को कछवां सीएससी भिजवाया। डॉक्टरों ने वाल्मीकि बिंद का इलाज शुरू किया लेकिन अशोक पाठक का इलाज करने की बजाए उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि इस दौरान अशोक का इलाज नहीं किया गया और उसे एंबुलेंस में ही छोड़ दिया गया। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते ही कुछ देर बाद अशोक की मौत हो गई। अशोक की मौत के बाद वाल्मीकि बिंद का इलाज कर उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। यहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। अशोक दो भाई में बड़ा था। पिता की पहले ही मृत्यु हो जाने के कारण परिवार की पूरी जिम्मेदारी अशोक पर थी। वह रेलवे के ठेकेदार के यहां चौकीदारी का कार्य कर रहा था। मृतक की शादी हो चुकी थी। उसको दो लड़के अभिषेक (10) व आदर्श (5) और दो लड़की नेहा (12) व खुशी तीन वर्ष की है।
विज्ञापन










बाइक की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed