{"_id":"5a05f1b44f1c1b6e548bc310","slug":"191510338996-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। परिवहन व खनन अभियान विभाग ने पुलिस के साथ मिल कर शुक्रवार को जिले में अवैध और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 21 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अदलहाट में कार्रवाई के तहत सात ट्रकों को ओवर लोड पाए जाने पर कब्जे मे लेकर सीज किया गया तथा दस वाहनों से 87 सौ रुपया समन शुल्क के रूप मे वसूला गया साथ ही 14 गाड़ियों का चालान भी किया गया। वहीं मड़िहान देहात कोतवाली क्षेत्र, जिगना और चुनार में भी अभियान चला कर अवैध डग्गामार वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रर्वतन यूबी सिंह ने बताया कि स्माग के चलते जिले में किसी वाहन पर कार्रवाई नहीं की गई है। यह कार्रवाई दिल्ली एनसीआर में की जा रही है। यहां ओवरलोड और अवैध वाहनों पर कार्रवाई की गई है।