फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बंद पड़े मकान में घुसकर चोरों ने लाखों का माल किया पार

बंद पड़े मकान में घुसकर चोरों ने लाखों का माल किया पार

Sun, 08 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़े मकान में घुसकर चोरों ने लाखों का माल किया पार
पड़री। थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित बंद पड़े एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर शनिवार की रात रुपये और कीमती सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि गृहस्वामी मध्य प्रदेश में रहते हैं। उनके आने पर ही पता चलेगा कि कितने की चोरी हुई हैै।
विज्ञापन

देवरी गांव निवासी मंगला तिवारी पुत्र ढेलई तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में परिवार के साथ रहकर किसी कंपनी में कार्य करते हैं। इन दिनों उनके मकान में ताला बंद है। इसका फायदा उठाते हुए चोर शनिवार की रात उनके मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सभी कमरे को खंगालते हुए उसमें रखे लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मंगला तिवारी को दी। जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed