{"_id":"5ab68cea4f1c1b27088b6f43","slug":"181521913066-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आकर वृद्घ की मौत, बाइक सवार भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट में आकर वृद्घ की मौत, बाइक सवार भी घायल
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह/ चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर जगदीशपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। साथ ही बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं घटना से करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जिसे पुलिस ने काफी प्रयास कर हटवाया।
मझगंवा गांव निवासी रामचन्द्र सोनकर का पुत्र श्याम प्रकाश सोनकर 16 वर्ष किसी काम से बाइक से तिलठी गांव गया था। जहां से वापस अपने घर मझगंवा लौट रहा था। इस बीच जगदीशपुर गांव के समीप पहुंचने पर जगदीशपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध गोपी सोनकर सड़क पार करने लगा। ऐसे में गति तेज होने के कारण बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित बाइक सड़क पार करने वाले राहगीर गोपी सोनकर से टकरा गई। इससे गोपी और स्वयं बाइक सवार दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण आनन-फानन में दोनों को जिला चिकित्सालय ले गए। वहां देखते ही चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल श्याम प्रकाश को भर्ती कर लिया। घटना की खबर लगते ही भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चील्ह मधुप कुमार सिंह शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया । पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद जाम को हटवाया।