फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मीना के हत्यारोपी पति व सास को गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मीना के हत्यारोपी पति व सास को गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 11 Apr 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
मीना के हत्यारोपी पति व सास को गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हलिया। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासिनी मीना की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति रामबाबू तथा सास लवांगी को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हलिया छोटक यादव ने बताया कि मीना की मौत शनिवार देर रात गला दबाने से हुई थी। मीना की शादी एक वर्ष पूर्व सोनगढ़ा गांव निवासी रामबाबू धोबी के साथ हुई थी। मीना की मौत के बाद उसके पिता दिनेशचंद कनौजिया निवासी रामपुर ठाकुर दयाल थाना लालगंज ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के अनुसार दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने की बात पर राम बाबू धोबी व सास लवांगी के द्वारा प्रताड़ित उसे किया जाता था। शनिवार को करीब बारह बजे रात मोबाइल से मीना ने माता गीता देवी से आप बीती बताई सुनाई। मौत की सूचना पर मीना के पिता और मां उसके ससुराल रविवार को पहुंचे तो वह मृत पाई गई। इसपर पुलिस से शिकायत की। केस दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया इसमें उसकी मौत गला घोटने से होना सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed