{"_id":"5cf41b7dbdec22070b27491c","slug":"15595016905-mirzapur-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में पौने तीन कूंतल भांग के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छापेमारी में पौने तीन कूंतल भांग के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने रविवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के तहसील तिराहे के पास छापेमारी कर पौने तीन क्विंटल भांग के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। मौका पाकर गृह स्वामी भाग गया। पुलिस ने मौके से भांग के साथ उपकरण आदि भी बरामद किया। 28 मई के अंक में अमर उजाला में छपी खबर बिना लाइसेंस के ठंडई की दुकानों पर बिक रही भांग का असर है कि आबकारी और पुलिस ने छापेमारी की।
नगर के विभिन्न ठंडई और मिश्रांबू के दुकानों पर अवैध रूप से भांग की खपत हो रही है। खबर छपने के बाद आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हुई। जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक प्रेमचंद ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर रविवार की सुबह तहसील चौराहे के पास रामू यादव के मकान में छापेमारी किया। रामू यादव के मकान में मिश्रांबू की दुकान है। उसके आड़ में वह भांग की खपत कर रहा था। छापेमारी में रामू यादव भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से एक आरोपी सेल्समैन मनोज कुमार सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी लरवक थाना कछवा को गिरफ्तार कर लिया। छापेेमारी में आबकारी विभाग ने पौने तीन क्विंटल भांग, भांग पीसने की दो मशीन, बर्तन आदि बरामद किया। पुलिस ने रामू यादव और सेल्समैन मनोज कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।