फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ोकल कोतवाली में रखने से पुलिस ने किया इंकार

ोकल कोतवाली में रखने से पुलिस ने किया इंकार

Mon, 06 Nov 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ोकल कोतवाली में रखने से पुलिस ने किया इंकार

विज्ञापन
मिर्जापुर। एक विदेशी नागरिक के उत्पात मचाने पर तीन थाने की फोर्स उसे शांत कराने में जुटी रही। जर्मन नागरिक के चक्कर में सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस कर्मी देर रात तक उलझे रहे। काफी समझाने बुझाने पर जब विदेशी नागरिक ने कहा कि उसे जीआरपी में न रख कर किसी लोकल थाने में रखा जाए तो लोकल पुलिस ने उसे अपने यहां रखने से इंकार कर दिया। कहा कि वह चुनाव में परेशान है। थाने में फोर्स नहीं होने से उसे अपने यहां नहीं रखा जा सकता है।

बता दें कि शनिवार की रात मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विदेशी नागरिक द्वारा जीआरपी के एक दरोगा पर हमला कर दिया गया। लोग इधर उधर भागने लगे। देखते ही देखते ही हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दरोगा पर हमला किए जाने की सूचना मिलते ही सीओ नगर संजय सिंह, कटरा कोतवाल श्रीकांत राय, उपनिरीक्षक योगश यादव, जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष मिथलेश यादव, क्यूूआरटी आदि पहुंच गए। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। हिंदी नहीं जानने के उसकी बातें समझने में लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed