फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भूस्वामी बनकर बैनामा करने आए जालसाज तहसील से भागे

भूस्वामी बनकर बैनामा करने आए जालसाज तहसील से भागे

Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
भूस्वामी बनकर बैनामा करने आए जालसाज तहसील से भागे
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के लालगंज कलवारी मार्ग पर मलुआ गांव स्थित कीमती जमीन का स्वामी बनकर बैनामा करने आए व्यक्ति और गवाहों के आधार फर्जी पाए गए। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को तहसील में हड़कंप मच गया। जबतक कोई कार्रवाई होती उससे पहले फर्जी भूस्वामी और गवाह भाग निकले।
विज्ञापन

उपनिबंधक कार्यालय मड़िहान में लिखापढ़ी के पूर्व स्टांप पर आधार कार्ड का सत्यापन न होने पर अधिवक्ता को संदेह हुआ। अधिवक्ता रमेश कुमार पाल ने सिंगरौली निवासी असली भूस्वामी पंकज पुत्र चंद्रशेखर से मोबाइल पर संपर्क साधा तो हकीकत सामने आ गया। रैकेट का भंडाफोड़ होते ही पुलिस को सूचना देने के पहले ही जमीन का बैनामा करने पहुंचे फर्जी भूस्वामी और गवाह भाग गए। सरसों सेमरी गांव निवासी उर्मिला पत्नी पशुपतिनाथ पाल, ओमकार नाथ पाल व भोलानाथ पाल गांव की अपनी जमीन बेचकर मड़िहान क्षेत्र में जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी बीच क्षेत्र के कुछ जालसाजों से उनकी मुलाकात हो गई। दलालों ने मलुआ गांव में सिंगरौली निवासी एक व्यक्ति की जमीन दिखाई। दोनों में जमीन का रेट भी तय हो गया। जालसाज कूटरचित ढंग से एक व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड बनवा दिया। पहले से तय समय पर जमीन रजिस्ट्री के लिए शुक्रवार को दोनों पक्ष तहसील पहुुुंच गए। जमीन की मालियत के अनुसार एक लाख अड़तीस हजार रुपये का स्टाम्प खरीदने के बाद मजनून टाइप होने पर क्रेता व बिक्रेता का फोटो, आधार कार्ड भी अंकित हो गया। रजिस्ट्री आफिस में दस्तावेज पेश होने से पहले वकील ने सत्यापन कराया तो आधार कार्ड फर्जी निकला। भूस्वामी की ओर से जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed