फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रैक्टर पटलने से तीन की मौत हो गई, 1

ट्रैक्टर पटलने से तीन की मौत हो गई, 1

Tue, 12 Mar 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पटलने से तीन की मौत हो गई, 1
ड्रमंडगंज। गड़बड़ा शीतला धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली बरौधा पुलिस चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरा भभूता गांव के पास सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे पलट गई। इसमें मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए। हादसा ओवरटेक करने के चलते हुआ। इसके चलते डेढ़ घंटे जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के चक पैसठ गांव निवासी 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली से गड़बड़ा शीतला धाम दर्शन के लिए गए थे। वहां से सभी लौट रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे खैरा भभूता गांव के पास एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट गई। घटना में रिंकू देवी (35) पत्नी सच्चिदानंद, डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष तथा देवांती (50) पत्नी राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से लालगंज स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। डेढ़ घंटे बाद ट्रैक्टर ट्राली किनारे कर आवागमन शुरू कराया गया। घायलाें में आशा देवी, सविता, विवेक, मीना, मीरा, पार्वती, नीतू, निर्मला, रमेश, मनीष, संतोष, कौशल्या, सुरेंद्र मौर्य, चांद मुनी, सीमा, आयुष आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed