{"_id":"59d3de7e4f1c1bd1538b59ec","slug":"111507057278-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों पर मूर्ति चोरी होने का नहीं थम रहा सिलसिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिरों पर मूर्ति चोरी होने का नहीं थम रहा सिलसिला
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र में स्थित मंदिरों से चोरी की घटना होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित प्राचीन काली मंदिर से काली मां की स्वर्ण प्रतिमा चोरों ने गायब कर दिया। प्रतिमा 50 ग्राम सोने की मूर्ति रखी गई थी। भक्तों द्वारा रोजाना मूर्ति की पूजा की जाती थी। शारदीय नवरात्र पर नौ दिन तक अखंड हरिकीर्तन का आयोजन मंदिर में किया गया था। विजयदशमी के दिन भव्य भंडारे के बाद मंदिर की सफाई करने के दौरान तक मूर्ति अपने स्थान पर थी। रविवार को जब मंदिर के पुजारी गोपीनाथ मौर्या पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो प्रतिमा को अपने स्थान पर नहीं थी। उनके होश उड़ गए। उन्होेंने गांव वालों को प्रतिमा चोरी हो जाने की जानकारी दी। सोमवार को पूरे गांव में खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद पुजारी ने जमालपुर थाने में चोरी की तहरीर दी। इससे पूर्व मंदिर से मूर्ति चोरी होने की घटना घट चुकी है लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई। सेमरा, सरसा तथा हसौली गांवों के मंदिरों से मूर्ति व घंटे की भी चोरी हो चुकी है।