{"_id":"595d37774f1c1bd57b8b46be","slug":"101499281271-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर पैसा गिर रहे एक व्यक्ति का उचक्के छीनकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर पैसा गिर रहे एक व्यक्ति का उचक्के छीनकर भागे
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। बाजार स्थित स्टेट बैंक से निकाल कर बाहर पैसा गिन रहे एक व्यक्ति से उचक्के 20 हजार रुपया छीन कर बुधवार की दोपहर तीन बजे फरार हो गए। शोरगुल करने पर लोगों ने उचक्के को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। घटना के बाद भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मड़िहान थाना क्षेत्र के बरैहवा दाढ़ीराम गांव निवासिनी विमला देवी पत्नी मट्टन पाल अपने देवर लाल प्रसाद के साथ बुधवार को पड़री बाजार स्थित स्टेट बैंक में पैसा निकालने आए थे। दोपहर लगभग तीन बजे बैंक से विमला 49 हजार रुपया निकाल कर बाहर निकली। बैंक से बाहर निकलने के बाद देवर भाभी आधे आधे पैसे को गिनने लगे। उसी समय एक उचक्का पहुंचा और महिला के देवर लाल प्रसाद के हाथ से 20 हजार रुपया छीन कर भाग निकला। शोरगुल करने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने के लिए दौड़ाया लेकिन वह किसी के हाथ नहीं लग पाया।
विज्ञापन