{"_id":"6af84468034002275d0aa9b4","slug":"accused-entered-the-house-and-molested-aunt-and-niece-in-budaun-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: घर में घुसकर बुआ-भतीजी से छेड़खानी, बचाने पहुंचे मोहल्ले के लोगों को पीटा, चार आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: घर में घुसकर बुआ-भतीजी से छेड़खानी, बचाने पहुंचे मोहल्ले के लोगों को पीटा, चार आरोपियों पर रिपोर्ट
Sat, 14 Nov 2026 04:52 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:52 PM IST
सार
दातागंज में चार युवकों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर बुआ-भतीजी से छेड़खानी की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। इसके बाद भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के दातागंज में चार युवकों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर बुआ-भतीजी के साथ छेड़खानी की। दोनों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िताओं के परिजनों से भी मारपीट की। बाद में आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
21 वर्षीय एक पीड़िता ने दातागंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 8:00 बजे अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए थे। इसी दौरान शराब के नशे में मोहल्ले के ही चार युवक जबरन घुस आए। इनमें दो युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। अक्सर क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा करते हैं। आरोपियों ने घर में घुसकर हम दोनों के साथ अभद्रता कर छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता के भाई पर चाकू से हमला
शोर मचाने पर परिजन और मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने इन लोगों के साथ मारपीट की। पीड़िता के भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। आरोपी ने चेहरे पर घूसा मारा, जिससे एक दांत टूट गया। इधर, पीड़िता के भाई ने बताया कि वह आरोपियों के घर पर शिकायत करने गए तो आरोपी के परिजनों ने छत से पथराव कर दिया।
शोर मचाने पर परिजन और मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने इन लोगों के साथ मारपीट की। पीड़िता के भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। आरोपी ने चेहरे पर घूसा मारा, जिससे एक दांत टूट गया। इधर, पीड़िता के भाई ने बताया कि वह आरोपियों के घर पर शिकायत करने गए तो आरोपी के परिजनों ने छत से पथराव कर दिया।
पीड़ित के भाई ने बताया कि आरोपी युवक अपनी एक बाइक भी छोड़ गए थे, बाइक पुलिस को सौंप दी गई। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ओमेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, राज गुप्ता और अनमोल शर्मा के विरुद्ध छेड़खानी, धमकी व मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नामजद युवकों की तलाश जारी है। इनमें नामजद दो युवकों का आपराधिक इतिहास बताया गया है, उसे भी खंगाला जा रहा है।
