फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cousins who were burnt in the pandal were admitted to the Mandal Hospital

पंडाल में झुलसीं चचेरी बहनें मंडलीय अस्पताल में भर्ती

Wed, 05 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cousins who were burnt in the pandal were admitted to the Mandal Hospital
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के नरथुआ दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से झुलसीं चचेरी बहनों को सोमवार की रात मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों चचेरी बहनें हैं। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के उपरौध निवासी ज्योति (19) पुत्री श्याम मुरारी अपनी चचेरी बहन खुशबू (17) पुत्री धनपत के साथ नरथुआ दुर्गा पूूजा पंडाल में गई थी। पंडाल में आग लगने पर दोनों झुलस गई थीं। दोनों का उपचार भदोही जिले के अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया जा रहा था। इस पर परिजनों ने मिर्जापुर में रिश्तेदारी होने के कारण देखभाल करने में आसानी होने की बात कही। इसके बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार की रात दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ने बताया कि वे दुर्गा पूजा पंडाल में गई थीं। आग लगने पर लोग भागने लगे। पंडाल मेें ऊपर लगा प्लास्टिक जलते हुए नीचे गिरने लगा। जलता प्लास्टिक गिरने से ज्योति का चेहरा और खुशबू का पैर जल गया। दोनों ने बताया कि आग लगने पर भागते हुए लोग एक-दूसरे पर गिर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed