{"_id":"698e266a21a510b5dc0f685a","slug":"constable-satish-yadav-will-play-in-the-indian-corporate-premier-league-mirzapur-news-c-20-vns1017-1288667-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में खेलेंगे आरक्षी सतीश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में खेलेंगे आरक्षी सतीश यादव
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन के क्रिकेट मैदान में ट्रेनिंग ले रहे वाराणसी पुलिस जोन क्रिकेट टीम के बॉलर ऑलराउंडर आरक्षी सतीश यादव इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में खेलेंगे। अहमदाबाद लायंस ने तीन लाख रुपये की बोली लगाकर उनको अपने टीम में शामिल किया है।
पीटीआई और कोच माता प्रसाद ने बताया कि 2016 में उनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ था। वर्तमान समय में वह मिर्जापुर जिले में बतौर कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वाराणसी पुलिस जोन क्रिकेट टीम में उनका चयन होने के बाद बीते एक वर्षों से वह शहर के पुलिस लाइन स्थित क्रिकेट मैदान में अभ्यास कर रहे हैं।
बीते वर्ष इंडिया पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश की टीम की तरफ से प्रतिभाग किया था। प्रदेश की टीम प्रतियोगिता के फाइनल में दिल्ली से हार गई थी। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सतीश यादव को रजत पदक से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
वह मूलत: जौनपुर जिले के रामगढ़ गांव के निवासी है। इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के लिए बीते दिसबंर माह में लखनऊ स्थित एक अकादमी में ट्रॉयल दिया था। उन्होंने बताया कि नया क्रिकेट मैदान के मिलने से काफी सहूलियत मिली है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने भी सतीश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।