{"_id":"5fa6da3f8ebc3e9bcf5c763a","slug":"compulsory-retirement-of-five-including-one-inspector-from-vindhyachal-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल मंडल से एक दरोगा समेत पांच को अनिवार्य रिटायरमेंट, कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल मंडल से एक दरोगा समेत पांच को अनिवार्य रिटायरमेंट, कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर कार्रवाई
Sat, 07 Nov 2020 11:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश के बाद आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने रेंज के तीनों जिलों से एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त दी। शासन ने आदेश दिया है कि 31 मार्च 2020 को 50 या इससे अधिक आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मियों का कार्य संतोषजनक न हो तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाए।
विज्ञापन
आईजी ने मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के जिलों से स्क्रीनिंग कराई। स्क्रीनिंग कमेटी में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर पांच पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई। इसमें सोनभद्र से पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) मोहनलाल पटेल, आरक्षी नागरिक पुलिस नरेंद्र प्रताप सिंह, मिर्जापुर से मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस छोट लाल शुक्ला, आरक्षी नागरिक पुलिस जितेंद्र सिंह यादव व भदोही से आरक्षी नागरिक पुलिस देवेंद्र कुमार राय हैं।
विज्ञापन