{"_id":"6aece907644e9196ef074d54","slug":"young-man-dies-after-chest-bone-is-broken-in-car-collision-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164508-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कार की टक्कर से टूटी सीने की हड्डी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कार की टक्कर से टूटी सीने की हड्डी, युवक की मौत
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र में हिनौता गांव के पास राजगढ़-चुनार मार्ग पर बुधवार की रात एक कार की टक्कर से अजय कुमार सिंह पटेल (35) घायल हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उनके पैर व सीने की हड्डी टूट जाने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी पहुंचने के पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
क्षेत्र के हिनौता गांव के पास हिनौता निवासी अजय कुमार सिंह पटेल उर्फ शिबू पटेल (35) बुधवार की रात लगभग आठ बजे राजगढ़-चुनार मार्ग पर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास सड़क पर खड़े थे। हिनौता मोड़ पर चुनार की तरफ से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वे घायल हो गए। जब पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। तब तक सभी लोग घायल को एक स्कॉर्पियो से लेकर सीएचसी राजगढ़ ले गए। मौके पर उपस्थित भीड़ में से एक व्यक्ति से राजगढ़ थानाध्यक्ष को बताया कि कार सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जब तक लोग पहुंचते तब तक कार सवार फरार हो गए। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ से उनका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के हादसे में युवक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।