Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Herdsman fought a leopard for ten minutes; woman saved his life

Mirzapur News: दस मिनट तक तेंदुए से लड़ता रहा पशुपालक, महिला ने बचाई जान

Fri, 06 Nov 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Herdsman fought a leopard for ten minutes; woman saved his life
पशुपालक पर तेंदुए के हमले के बाद गंगहर जंगल में पदचिह्नों को ढूंढ़ते वन व पुलिस विभाग टीम।-सोशल
संवाद न्यूज एजेंसी ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। गंगहर जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर भैंस चरा रहे पशुपालक केवला शंकर उर्फ लड़ाका कोल पर तेंदुए ने हमला कर दिया। करीब दस मिनट तक पशुपालक तेंदुए से जिंदगी की जंग लड़ता रहा।
विज्ञापन

उसकी चीख सुनकर पहुंची महिला वन वाचर ने लाठी पटककर तेंदुए को ललकारा और शोर मचाया। इससे तेंदुआ पशुपालक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल पशुपालक को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। बबुरा रघुनाथ सिंह गांव की सझिया बस्ती निवासी केवला शंकर उर्फ लड़ाका कोल भैंस चराने के बाद पानी पिलाने सुखनई नदी ले गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में उनकी जांघ, पेट, हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। उनकी चीख सुनकर प्लांटेशन में ड्यूटी कर रहीं महिला वाचर श्याम देई लाठी लेकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तेंदुए को ललकारते हुए शोर मचाया तो वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बकरी चरा रहे सियाराम पाल और अन्य ग्रामीणों ने घायल को चारपाई पर लादकर घर पहुंचाया। ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि पुंडरीक सिंह मोनू ने निजी वाहन से उन्हें पीएचसी हलिया पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. रीना सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वन दरोगा कुमार कार्तिकेय ने बताया कि घटनास्थल पर मिले पदचिह्न तेंदुए के हैं। वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

खुद की परवाह किए बिना तेंदुए को ललकारने पहुंचीं श्याम देई
पशुपालक की चीख सुनकर महिला वन वाचर श्याम देई के सामने भी तेंदुए का खतरा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। हाथ में लाठी लेकर वह सीधे घटनास्थल की ओर दौड़ीं और तेंदुए को ललकारते हुए लाठी पटकर शोर मचाने लगीं। इससे तेंदुए को पशुपालक को छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed