{"_id":"6a0e1232a9ec838afb0aac75","slug":"coaching-center-operator-found-hanging-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-153898-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कोचिंग संचालक का फंदे से लटका मिला शव, पिता ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कोचिंग संचालक का फंदे से लटका मिला शव, पिता ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप
जिगना। थाना क्षेत्र के नरोइयां बाजार में बुधवार सुबह कोचिंग संचालक निशांत प्रजापति (34) का कोचिंग के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। सुबह जब पत्नी विनीता कोचिंग पहुंची तो फंदे के सहारे पति का शव लटकता देखा। सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची। वहीं निशांत के पिता रमाकांत ने बहू पर ही पुत्र की हत्या कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
लालगंज के दुबार कला गांव निवासी निशांत जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया बाजार में कमरा लेकर पत्नी विनीता के साथ रहता था। बाजार में ही एक मकान के तीसरे मंजिल पर कोचिंग सेंटर चलाता था। कोचिंग में निशांत और विनीता दोनों पढ़ाते थे। पत्नी विनीता ने बताया कि पति कमरे से मंगलवार शाम छह बजे निकले थे। रात आठ बजे रात तक मोबाइल पर बात हुई। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। रात इंतजार के बाद सुबह जब कोचिंग सेंटर पहुंची तो देखा कि छत पर लगे एंगल में जूट की रस्सी के सहारे फंदे से लटके थे। घटना की सूचना मकान मालिक, पड़ोसियों, पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता रमाकांत प्रजापति ने बताया कि निशांत वाराणसी में बीटेक की पढ़ाई करता था। 2011 में विनीता से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों को काफी समझाया गया लेकिन जब दोनों साथ ही रहने की जिद पर अड़े थे तो वर्ष 2020 में दोबारा पारंपरिक तरीके से शादी कराई। तभी से दोनों नरोइया बाजार में आकर रहने लगे। सुबह सूचना मिली बेटा फंंदे पर लटका है पर उसकी हत्या हुई है। बहू ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर पुत्र की हत्या कराई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि फंदे लटका शव मिला। कार्रवाई की जा रही है।
फदे पर लटककर मृतक शिक्षक निशांत प्रजापति की फाईल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।