फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CO operation combing the forest of Rajgarh

सीओ आपरेशन ने राजगढ के जंगल की कांबिंग

Sat, 18 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
CO operation combing the forest of Rajgarh
पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को राजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सेमरी के जंगल में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में 33 पुलिस के जवानों के साथ कोतवाली निरीक्षक मड़िहान एवन चौकी प्रभारी राजगढ़ ने तीन तरफ से सेमरी के जंगल में घुसकर कांबिंग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजगढ़ के सेमरी के जंगल में तीन घंटे तक कांबिंग किया। जिसमें तलरे, सेमरी, इंद्रा नगर, दरवान होते हुए पुलिस फोर्स हिनौता नहर पर मिलकर वापस लौटी। सीओ आपरेशन ने बताया कि जंगल में पशु तस्करों,लकड़ी माफियाओं एवन भेड़, बकरी चोरों की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने जंगल में घुसकर कांबिंग की। लकड़हारो व किसानो से पूछताछ कर बंदूकधारियों के दिखाई देने पर तत्काल आसपास सूचित करने के लिए कहा गया। जिसमे थाना मड़िहान निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी राजगढ़ उप निरीक्षक अमरजीत चौहान, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल धनंजय राय, अविनाश सिंह सहित पुलिस के जवान साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed