फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi Adityanath Visit in Mirzapur on completion of eight years of BJP government in UP

CM Yogi In Mirzapur: सीएम योगी ने विंध्यवासिनी दरबार में लगाई हाजिरी, 500 करोड़ के योजना की दी सौगात

Thu, 27 Mar 2025 12:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 27 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

CM Yogi In Mirzapur: सीएम योगी मिर्जापुर दौरे पर हैं। यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने पर गुरुवार को बीएलजे ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने हिस्सा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंचकर दर्शन- पूजन किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visit in Mirzapur on completion of eight years of BJP government in UP
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां बीएलजे ग्राउंड में सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने यूपी सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन के नीति के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचकर यहां लगे स्टाल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ की लघु फिल्म दिखाई गई।



इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित कर आठ साल की उपलब्धियां गिनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अष्ठभुजा गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रेसवार्ता किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में सीएम योगी: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया स्वागत, CM ने स्टाल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन




विंध्याचल धाम में किया दर्शन- पूजन
सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद मड़िहान तहसील के देवरी निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां निरीक्षण कर कार्य प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। 
 

इसे भी पढे़ं; Varanasi News: गृहकर बकाएदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, BSA कार्यालय समेत दो प्रतिष्ठानों पर निगम ने जड़ा ताला

मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर को दी 500 करोड़ के योजना की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आठ वर्ष पूर्ण होने पर मिर्जापुर आने का सौभग्य मिला। आपका अभिनन्दन करने मिर्जापुर आया हूं।  डबल इंजन की सरकार को आपका आशीर्वाद तो आपको अच्छी योजना मिली। आज 500 करोड़ से अधिक योजना का लाभ मिलने जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन के माध्यम से आतिथ्य सत्कार में मंडल के मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र का अद्भुत योगदान था। महाकुंभ सफलता में तीनों जिले का आभार व्यक्त करता हूं। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ ने दुनिया को आकर्षित किया। महाकुंभ की भीड़ लगातार मां विंध्यवासिनी के धाम में भी रही।  

लाखों श्रद्धालु आ रहे विंध्य कॉरिडोर
सीएम ने कहा कि मां विंध्यसिनी के कॉरिडोर में लाखों लोग आ रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस बन रहा है। जो देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा। ये मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहा है। कोशिश है कि मां विंध्यवासिनी के धाम से बाबा विश्वनाथ के धाम को जोड़कर पूर्वांचल से गंगा एक्सप्रेस वे को जोड़ा जाए। एक्सप्रेस वे अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यूपी व्यवस्था को अग्रणी करने में सफल हो रहा है। 

सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विंध्य धाम में होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed