फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM interacted with women heads and presidents

महिला प्रधान व अध्यक्षों से सीएम ने किया संवाद

Sun, 18 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM interacted with women heads and presidents
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले की महिला ग्राम प्रधानों, महिला नगर पालिका के अध्यक्षों से वार्ता की। साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान एवं उनके स्वावलंबन के साथ आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगवायें। इसके माध्यम से यदि कोई स्वच्छता, शक्ति मिशन, कोविड-19 की जागरूकता के साथ यदि गांव में कोई संदेश देना चाहता है तो दे सकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों विशेषकर महिला जनप्रतिनिधियों से कहा कि महिलाओं, बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने, उनकी सुरक्षा व सम्मान तथा उनके स्वावलंबन के लिये गांवों के लोगों के साथ बैठकें कर समन्वय बनाया जाये। लोगों को महिला के सम्मान के लिये जागरूक किया जाये। नगर पालिकाओं में महिला अध्यक्ष व गांवों में ग्राम प्रधान अपने-अपने सभासदों, पार्षदों तथा गांव के अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ अपने- गांव व नगर क्षेत्र में भ्रमण करें तथा टीम बनाकर महिलाओं के लिये संचालित योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के लिये शक्ति मिशन कार्यक्रम चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जन धन खाते से जहां लोगों के खाते में धनराशि मिल रही है, वहीं बिचौलियों से भी छुटकारा मिला है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 1535 थानों एवं 350 तहसीलों में प्रथम चरण में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कराने का कार्य किया गया। जिससे महिलाये यदि शिकायत लेकर थाने या तहसील जाये तो उन्हें बैठने, पेयजल, आदि की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। कहा कि सौ दिन के अंदर गांवों में शुद्ध पेयजल के लिये प्रत्येक स्कूलों व घरों में पहुॅचाया जायेगा। एनआईसी में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल प्रीति शुक्ला, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के अलावा कई ग्राम सभाओं की ग्राम प्रधान उपस्थित रही।
विज्ञापन

महिला सभासदों ने सुना संदेश
चुनार। मिशन शक्ति के तहत नगर पालिका परिषद चुनार की महिला सभासदों ने रविवार को सीएम का लाइव संदेश जूम एप के माध्यम से अपने मोबाइल पर सुना। सीएम ने लाइव संदेश में महिलाओं को हर तरह से सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीएम का संदेश जूम एप के माध्यम से महिला सभासद शांति, तारा देवी, रूबी, सुनीता, पूजा सिंह, संगीता, शीला, अल्पना यादव आदि ने सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed