फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM entrusted responsibility to city MLA

नगर विधायक को सीएम ने सौंपा दायित्व

Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
CM entrusted responsibility to city MLA
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में कोरोना महामारी के संकट से निपटने के लिए नगर विधायक रत्नाकर मिश्र को दायित्व सौंपा है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में बराबर सम्पर्क में रहने के लिए कहा है। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र को फोन कर जिले में कोरोना संकट के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से कहा कि जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस संकट को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाएं जिससे मरीजों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। योगी आदित्यनाथ ने नगर विधायक से इस समस्या के निदान के लिए जनता के सम्पर्क रहने के साथ सहायता करने को कहा। उन्होंने कहा कि मेरे सम्पर्क में रहें। यदि अपने स्तर पर किसी समस्या का हल न कर पाएं तो उन्हें बताएं। पहले से ही सक्रिय नगर विधायक नये दायित्व के बाद पूरे फार्म में आ गए हैं। इसके अतिरिक्त देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी नगर विधायक रत्नाकर मिश्र से बातचीत कर जिले का हाल जाना। रक्षा मंत्री ने हर कोशिश मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि जहां मेरी जरूरत लगे बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed