फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cleanliness drive in villages for infection prevention

संक्रमण रोकथाम के लिए गांवों में चला सफाई अभियान

Sun, 12 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive in villages for infection prevention
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण व संचारी रोग के रोकथाम के लिए विकास खंडवार ग्राम पंचायतो में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शासन के निर्देश पर सफाई अभियान की शुरुवात 11 जुलाई से किया गया है जो 13 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, गली मोहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लारवा कीटनाशक दवाओं का स्प्रे किया गया।
विज्ञापन

सिटी और कोन ब्लाक के ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत के नेतृत्व में गठित टीम मे शामिल सफाई कर्मचारियो, स्वच्छताग्राहियों ने गली और मोहल्लों का भ्रमणकर सफाई अभियान चलाया। विकास खंड सिटी के दुबरा पहाड़ी, अमोई, नुआंव, समोगरा व कोन विकास खंड मे ब्लाक परिसर, मलाधरपुर समेत अन्य ग्राम पंचायत का भ्रमणकर सफाई पर नजर रखी गई। सिटी विकास खंड में ब्रांड अंबेस्डर स्वच्छता रेखा मौर्य के नेतृत्व मे सफाईकर्मियों की टीम ने भरुहना गांव के विभिन्न मोहल्लों के अलावा मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग के किनारे अभियान चलाकर न सिर्फ साफ-सफाई किया बल्कि दवाओ का छिड़काव किया। समोगरा में ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह, अरगजा पांडेय में हरिशंकर दुबे, भेंवरकरमनपुर मे रणविजय सिंह, रायपुर पोख्ता में हरिश्चंद्र शुक्ल, बरजीमुकुंदपुर मे बदरुद्दीन वारसी, चेरुईराम में दुर्गाप्रसाद कनौजिया, देवापुर पचवल मे ग्राम प्रधान की ओर से अपने-अपने गांव में सफाई कर्मियो के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया। जिगना, विकास खंड छानबे मे न्याय पंचायत स्तर पर गांव में स्कूल, मंदिर के अलावा सार्वजनिक स्थानो सफाई अभियान चलाया। न्याय पंचायत कुशहा में डॉ. प्रभाशंकर पांडेय के नेतृत्व में हरगढ में श्रीकृष्ण उपाध्याय व सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में असवा दुगरहा में जिला कृषि अधिकारी, गौरा में विद्या सिंह व सूरज सिंह, बबुरा, नदिनी, बिरोही, बिहसडा, विजयपुर, खैरा, जासाबघौरा, गैपुरा, अकोढ़ी, दुगौली आदि में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिहसड़ाकला बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल, राजेश चतुर्वेदी, संतोष कुमार सिंह, पंचम सिंह, दिनेश कुमार सिंह, वी के सिंह, रमाशंकर, सूरज सिंह, राम शंकर पांडेय व रामू सहित ग्राम प्रधान, सचिव व सफाईकर्मी व नोडल अधिकारी मौजूद रहे। पटेहरा, खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा ने सफाईकर्मियों के साथ विद्यालयों और चट्टी चौराहे पर स्थित सार्वजनिक स्थानो सफाई अभियान चलाकर डीडीटी का छिड़काव कराया। इसके अलावा अमोई पुरवा, पड़रिया कला, रामपुर अतरी, पटेहरा कला में साफ-सफाई कराई गई। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी सूर्यनारायण पांडेय, एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र बिंद, ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष पाठक समेत समस्त सफाईकर्मी मौजूद रहे। सीखड़, संचारी रोग नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर ब्लाक मुख्यालय समेत गांव व क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों, मंदिरों के आसपास सफाई किए गए। कैलहट, ग्राम सभा बगहीं मे ग्राम प्रधान राजेश सिंह की ओर से गांव के सार्वजनिक स्थानो पर साफ-सफाई कराया गया। दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ उपजिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह की ओर से किया गया। ग्राम प्रधान की ओर से गांव व क्षेत्र के दुकानदार एवं सफाई कर्मी को मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स एवं सर्जिकल हेड कवर वितरीत किया गया। जमालपुर, खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में निनानवे ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराया जा रहा है। क्षेत्र के जयपट्टी कला, खागजीपुर, कंचनपुर, भुईली, हरदी सहजनी, मठना, जमालपुर, बियरही, रामपुर, धोबही, सहिजनी कलां खुर्द, डोमरी व पकरी सहित अन्य गांव में सफ़ाई अभियान चलाया गया। प्रभारी एडीओ पंचायत शिवम चौधरी ने बताया कि स्वछता को लेकर सभी ग्राम पंचायतों में सफ़ाई होनी है। चरणबद्ध तरीके से ग्राम पंचायत का सफाई कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed