फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   City: Secretaries are not giving charge to each other, how is the development of the village

सिटी: सचिव एक दूसरे को दे नहीं रहे चार्ज, कैसे हो गांव का विकास

Wed, 15 Sep 2021 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
City: Secretaries are not giving charge to each other, how is the development of the village
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड में कार्य क्षेत्र बदले जाने के बावजूद ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी एक दूसरे को चार्ज नहीं दे रहे हैं। चार्ज न देने के गांव का विकास कार्य जहां ठप है। वहीं ग्रामीण मामूली कार्य के लिए ब्लाक मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। तैनाती को लेकर जहां कहीं पर ग्राम प्रधान अड़ंगा डाले हुए हैं वहीं कहीं पर सचिव खुद गांव न छोड़ने की जिदकर ग्राम प्रधानों को आगे कर अपना जाल फैलाए हुए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से सिटी विकास खंड में तैनात सचिवों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल करते हुए ग्राम विकास अधिकारी कौशलेंद्र राय को पूर्व में आवंटित ग्राम पंचायत में दुबरा पहाड़ी, समोगरा, बिकना, अमोई, टांड़, मगरदाकला एवं छीतपुर के स्थान पर वर्तमान में आवंटित ग्राम पंचायत समोगरा, बिकना, अमोई, टांड, मगरदाकला एवं छीतपुर। ग्राम विकास अधिकारी लल्लूराम भारतीय के पूर्व में आवंटित ग्राम पड़रा हनुमान, नेवढ़ियाघाट, लेड़ू, बिहारी व परवाराजधर के स्थान पर वर्तमान तैनाती पड़रा हनुमान, नेवढ़ियाघाट, लेड़ू,बिहारी, परवाराजधर व दुबरा पहाड़ी आवंटित किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव को पूर्व आवंटित ग्राम अर्जुनपुर पाठक, संडवा, भटौली, दिलमन देवरिया व शाहपुर चौसा के स्थान पर नई आवंटित गांव अर्जुनपुर पाठक, संडवा, दिलमन देवरिया, शाहपुर चौसा व बरजी मुकुंदपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी अनुप कुमार दुबे पूर्व में आवंटित ग्राम जसोवर, पहाड़ी व अनंतरामपट्टी के स्थान पर वर्तमान ग्राम पंचायत जसोवर, पहाड़ी, देवापुर पचवल, बेदौली व कतरन आवंटित किया गया है। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी तरुण भारती पूर्व में आवंटित ग्राम भिस्कुरी, मुल्हवा व धौरुपुर के स्थान पर वर्तमान भिस्कुरी, मुल्हवा, धौरुपुर व अघवार ग्राम पंचायत आवंटित किया गया है। अन्य ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। डीपीआरओ के आदेश के बावजूद अधिकांश ग्राम पंचायत में सचिवों के चार्ज आदान-प्रदान न करने से संबंधित गांव के विकास का पहिया थमा हुआ है।
विज्ञापन

कुछ ग्राम पंचायत में तैनात किए गए सचिवों से खुद ग्राम प्रधान कार्य नहीं कराना चाहते। वे अड़गा डाले हुए हैं। शेष स्थानों पर सचिवों द्वारा एक दूसरे को चार्ज दे दिया गया है। - प्रदीप कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed