फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child dies due to food poisoning, four sick Child dies due to food poisoning, four sick

फूड प्वाइजनिंग से बालक की मौत, चार बीमार

Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to food poisoning, four sick Child dies due to food poisoning, four sick
हलिया। थाना क्षेत्र के कस्बा में एक सप्ताह पूर्व तेरहवीं का भोजन करने के बाद से गांव में बीमार होने वालों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी बालक समेत पांच लोग बीमार हुए। इसमें एक बालक के स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए। शाम को फिर हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के कस्बा के सोनकर बस्ती में 20 सितंबर को एक तेरहवीं भोज का आयोजन था। जिसमें बस्ती के लोग और उसके रिश्तेदार शामिल हुए थे। तेरहवीं में लोगों ने भोजन किया। भोजन करने के बाद से लोगों की तबीयत खराब होना शुरु हुआ। तीन दिन बाद 14 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। उसके अगले दिन आठ लोग और बीमार हुए। बीमार होने वालों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा था। सोमवार को फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आने से फिर लोगों केे उल्टी दस्त शुरु हो गई है। जिसमें सोमवार को मंजू (28), विजय (65), सोनी (28), लवलेश (35) व विजय कुमार तीन वर्षीय पुत्र लखन दास को पीएचसी लाया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन बालक को घर लेकर चले गए। अचानक बालक की पुन: हालत गंभीर होने पर परिजनों ने आनन फानन में उपचार के लिए फिर से पीएचसी लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक के मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह भी पुलिसकर्मियों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर पंहुचे। बताया गया कि सोनकर बस्ती में एक व्यक्ति के पिता के तेरहवीं कार्यक्रम में खाना खाने से बस्ती के लोगों की फूड प्वाइजनिंग से तबीयत खराब होने लगी और लोग बीमार होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed