फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Charge sheet filed against Vijay Mishra in extortion case

रंगदारी मामले में विजय मिश्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 27 को होगी सुनवाई

Fri, 15 Jan 2021 12:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 Jan 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against Vijay Mishra in extortion case
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित अवनीश मिश्र से रंगदारी मांगने के मामले में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की आनलाइन पेशी हुई। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। सीजेएम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की है। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट प्रयागराज में होगी।

विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी पुरोहित अवनीश मिश्र ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। 17 नवंबर को आगरा जेल से मिर्जापुर लाकर सीजेएम इंद्रजीत सिंह की अदालत में उनकी पेशी हुई थी। मामले की सुनवाई के बाद जज ने 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया। इसके बाद चार बार रिमांड बढ़ाई गई।
विज्ञापन


पिछली बार छह जनवरी को चौथी बार 14 जनवरी तक के लिए रिमांड बढ़ाई गई थी। बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में आनलाइन सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद केस की सुनवाई अब एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी। इसके लिए सीजेएम ने 27 तारीख तय की है। विधायक विजय मिश्र के अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से  पेशी हुई। चार्जशीट दाखिल होने के बाद केस की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख तय हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed