फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed at the conclusion of the Mahamrityunjaya Japa.

Mirzapur News: महामृत्युंजय जाप के समापन पर गूंजे हर-हर महादेव

Mon, 14 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed at the conclusion of the Mahamrityunjaya Japa.
लालगंज में महामृत्युंजय जाप के समापन में उप​स्थित महिलाएं, संवाद
- ग्राम कल्याण के लिए हुआ हवन-पूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। गंगहरा कलां गांव स्थित शिव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय महामृत्युंजय जाप का रविवार को समापन हुआ। ग्राम और क्षेत्र के लोगों के सुख-शांति, आरोग्य, समृद्धि और मंगल की कामना के लिए हुए अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की आराधना की गई। समापन अवसर पर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
महामृत्युंजय जाप के समापन के बाद श्रीरामचरितमानस पाठ हुआ। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञाग्नि में आहुति देकर ग्रामवासियों और उनके परिवारों के सुख-समृद्धि, आरोग्य तथा शांति की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान से पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

आचार्य पंडित नारायण प्रसाद चौबे ने कहा कि महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को समर्पित वैदिक मंत्र है। सनातन परंपरा में इसके जाप को आरोग्य, दीर्घायु, भय से मुक्ति और मानसिक शांति की साधना माना गया है। सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान में पूरे ग्राम और समाज के मंगल की भावना निहित रहती है। इस अवसर पर प्रभाशंकर दुबे, विजय शंकर दुबे, अतुल कुमार दुबे, राम अनुज दुबे, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, शीतल पांडे, जया देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed