फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Celebrate Bakrid and Kanwar Yatra in symbolic form

सांकेतिक रूप में मनाएं बकरीद एवं कांवड़ यात्रा

Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Bakrid and Kanwar Yatra in symbolic form
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में ईद उल-अजहा (बकरीद) एवं कांवर यात्रा के लिए पीस कमेटी की बैठक की गयी। पुलिस अधीक्षक नगर संजय वर्मा ने कहा कि यह जिला गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल है। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक प्राप्त शासनादेशों के अनुसार लोग कांवर यात्रा एवं बकरीद सांकेतिक रूप से सीमित तरीके से मनाएं। वैश्विक महामारी कोरोना के इस संकट काल मे हमारी परंपराएं न टूटें।
विज्ञापन

इसलिए लोग सीमित संख्या में त्यौहारों को मनाएं। कांवर यात्रा हेतु सुप्रीम कोर्ट के निर्णय एवं उत्तर प्रदेश सरकार की रिवाइज गॉइडलाइन के हिसाब से शासनादेशों के अनुरूप ही त्योहार मनाएं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिकों व मुस्लिम धर्मगुरूओं से कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दोनों त्योहार सीमित दायरे में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुये मनाया जाए। अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक, हिन्दू धर्मगुरू, मौलाना, प्रेस प्रतिनिधियों ने भी कोविड गाइड लाइन के अनुरूप ही त्यौहारों के मनाने की पहल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed