फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CBSE 10th and 12th exams will start from 15th

Mirzapur News: 15 से शुरू होगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा

Tue, 11 Feb 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th and 12th exams will start from 15th

विज्ञापन
मिर्जापुर। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 व 17 फरवरी से शुरु होगी। प्रवेश पत्र लेने के लिए विद्यार्थी विद्यालयों में पहुंचने लगे हैं। कई विद्यालयों में प्रवेश पत्र का वितरण भी शुरु कर दिया गया है।

इस बार जिले के नौ केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के कुल 9500 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। सोमवार को भी कई विद्यालयों में परीक्षार्थी अपने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने पहुंचे। अधिकतर विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षा पहले ही कराई जा चुकी हैं। अब परीक्षार्थी मुख्य विषयों की तैयारी कर रहे हैं। सभी विद्यालयों में इसके लिए एक सहायता केंंद्र भी बनाया गया है जहां पर विद्यार्थी अपने विषयों की समस्याओं का संबंधित विषय के अध्यापक से निदान करा सकता है। अध्यापकों से कहा गया है कि यदि विद्यालय के व्हाट्सएप समूह पर या व्यक्तिगत रूप से कोई विद्यार्थी परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या का हल चाहता है तो उसकी त्वरित रूप से मदद की जाए। वर्धमान पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अश्विनी जैन ने बताया कि प्रवेश पत्र का वितरण शनिवार से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed