फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case registered against five for robbery including assault

Mirzapur News: पांच पर मारपीट समेत लूट का मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Feb 2024 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five for robbery including assault
कछवां। मझवां गांव निवासी विनोद कुमार उपाध्याय ने रविवार की रात पांच लोगों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा जेब में रखने रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि कछवां में बैटरी की दुकान है। प्रतिदिन की भांति तरह रविवार को शाम को वे दुकान बंद करके घर लौटने के लिए बाइक चालू करते ही कुछ लोग आ गए और लाठी-डंडे तथा कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी हत्या करने की धमकी भी दी। इसके अलावा उनके जेब में रखे दो हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी भाग गए। तहरीर में सरावां गांव के रहने वाले अजय बिंद, सुनील बिंद, दीपक बिंद, छोटू बिंद और राजा बिंद के खिलाफ मारपीट कर अपशब्दों का प्रयोग करने, जान से मारने की धमकी देने तथा रुपये लूटने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच 10 दिन पहले मारपीट का पुराना विवाद है। विनोद उपाध्याय ने पांच लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed