{"_id":"62893c541c92b1344730b77c","slug":"case-filed-in-stone-pelting-case-on-roadways-bus-mirzapur-news-vns6548070123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पर पथराव मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस पर पथराव मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास बस से महिला को धक्का लगने और इसके बाद बस पर पथराव होने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के पिपरा गांव में सवारी लेकर मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस से सड़क पर पानी लेकर जा रही महिला को धक्का लग गया। इससे महिला घायल हो गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पिपरा गांव निवासी घायल महिला सुमित्रा (35) पत्नी जमुना की तहरीर पर रोडवेज बस चालक सुरेश सिंह के खिलाफ लापरवाही पूर्वक बस चलाने के कारण महिला को घायल करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, रोडवेज बस चालक सुरेेेश सिंह निवासी पौड़ी रामपुर ने तीन नामजद सहित सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया है कि मिर्जापुर डिपो की बस सवारी लेकर बरया से शुक्रवार को सुबह मिर्जापुर की तरफ जा रही थी। बस पिपरा नहर के पास पहुंची थी कि सड़क पार कर रही महिला को धक्का लग गया। आरोप है कि इतने में पिपरा गांव निवासी गोपाल गुप्ता, पप्पू व सोनू के साथ काफी संख्या में गोल बंद हो कर चालक और परिचालक इंद्र बहादुर सिंह निवासी रामपुर नौडीहा को मारने पीटने लगे। बस के शीशा को पत्थर, लाठी- डंडे से क्षतिग्रस्त कर टायर पंक्चर कर दिया। इससे लगभग 25 हजार रुपये की सरकारी क्षति हुई है। पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया की दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।