फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed for molesting and assaulting under the influence of alcohol

Mirzapur News: शराब के नशे में छेड़खानी व मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Apr 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed for molesting and assaulting under the influence of alcohol
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पीकर एक युवक ने तीन नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के बाद मारपीट की। पीड़ित लड़कियों ने राजगढ़ थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस लड़कियों का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर से दुकान सामान लेने जा रही थी। गांव का ही एक युवक शराब के नशे में युवती से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवती को पकड़ लिया। युवती की दो बहनें बचाने आईं तो शराबी युवक ने उन दोनों बहनों के साथ भी मारपीट की। नाबालिग लड़कियों ने राजगढ़ थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। शराब पीकर लड़कियों के साथ छेड़खानी व मारपीट करने की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष भरत राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed