फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against junior assistant for disproportionate assets

Mirzapur News: कनिष्ठ सहायक पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Apr 2024 04:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed against junior assistant for disproportionate assets
मिर्जापुर। एंटी करप्शन के मिर्जापुर के निरीक्षक की तरफ से पड़री थाने में संभागीय सहायक परिवहन कार्यालय वाराणसी में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात सुरेश चंद मालवीय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पड़री थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर राजापुर आमघाट निवासी सुरेश चंद्र मालवीय वाराणसी में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात है। परिवहन आयुक्त लखनऊ ने छह अप्रैल को सुरेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच कराने के लिए पत्र लिखा था। एंटी करप्शन के मिर्जापुर के निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने इसकी जांच की। जांच में कनिष्ठ सहायक सुरेश द्वारा संभागीय परिवहन कार्यालय श्रावस्ती से शुद्ध वेतन, अतिरिक्त वेतन, बोनस, पॉलिसी सरेंडर, बोनस और ब्याज से आय के वैध स्त्रोतों से मिलाकर कुल 33 लाख 49 हजार 544 रुपये अर्जित की गई। इसी अवधि में आरोपी द्वारा अचल संपत्ति, चल संपत्ति, निवेश, पारिवारिक भरण पोषण तथा अन्य मदों में कुल 38 लाख 29 हजार 300 रुपये खर्च किए गए। इस प्रकार निर्धारित अवधि में सुरेश ने वैध स्रोतों से अर्जित की गई आय की तुलना में चार लाख 79 हजार 756 रुपये अधिक खर्च किया। इस मामले में आरोपी लिपिक कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सका। इसके बाद एंटी करप्शन के निरीक्षक अशोक सिंह ने पड़री थाने में तहरीर देकर आय से अधिक संपत्ती अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि पड़री थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed