फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Candidates should not spend more than the prescribed limit

निर्धारित सीमा से अधिक व्यय न करें प्रत्याशी

Thu, 01 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Candidates should not spend more than the prescribed limit
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड की ग्राम पंचायत मसारी व खुटहां मौनस में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पंचायत चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, वे आयोग द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक खर्च न करें।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशियों एवं उपस्थित ग्रामीण -मतदाताओं को जागरूक एवं सचेत करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक व्यय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान व्यय होने समस्त खर्चों का विवरण नियमानुसार देना होगा। यदि किसी प्रत्याशी के द्वारा निर्धारित व्यय सीमा से अधिक खर्च किया जाता है और अपना व्यय विवरण सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता तो उसको चुनाव जीतने के बाद भी अयोग्य घोषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व या दौरान यदि किसी को रिश्वत या अवैध मादक द्रव्य बांटी जाती है या मतदाता को डरा-धमकाकर या आतंकित करके अपने पक्ष में वोट देने के लिये बाध्य किया जाता है तो इसकी सूचना कोई भी व्यक्ति संबंधित थाना व पुलिस अधीक्षक को दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए दोषी के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि गैंगस्टर, गुंडा या अन्य आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी, एजेंट एवं मतदाताओं पर पुलिस के द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है, निर्वाचन कार्य में किसी स्तर पर गड़बड़ी करने वालों पर एनएसए एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि जिनके द्वारा अभी शस्त्र जमा नहीं किया गया वे तत्काल जमा कर दें। इस अवसर पर अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed