फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Body found hanging from a noose 3 km away; father accuses mother of three of murder.

Mirzapur News: तीन किमी दूर फंदे से लटका मिला शव, पिता ने तीन बच्चों की मां पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Body found hanging from a noose 3 km away; father accuses mother of three of murder.
संतनगर के ककरद गांव निवासी मृतक ​शिवम। स्रोत- परिवार
नेवढ़िया गांव का मामला, युवक डीजे का काम करता था
विज्ञापन


पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव से रविवार शाम को निकले शिवम (20) का शव सोमवार सुबह घर से तीन किमी दूर ककरद गांव की कोल बस्ती के पीछे महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जा कर शव की शिनाख्त की।

युवक के पिता सुरेंद्र ने ककरद गांव निवासी तीन बच्चों की मां पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेवढ़िया गांव निवासी सत्यम विश्वकर्मा ने बताया कि पेड़ में शव लटके होने की सूचना पर पिता सुरेंद्र के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि भाई शिवम का शव था। पिता सुरेंद्र ने बताया कि शिवम डीजे का काम करता था। लगन न होने पर मुंबई जाकर काम करता था। रक्षाबंधन के पहले वह मुंबई से घर आया है। घर से तीन किमी दूर ककरद गांव निवासी महिला के पास जाता था। मुंबई से कमा कर आता था तो सारा पैसा उस महिला को दे देता था। पैसा खत्म हो गया तो महिला धमकी देती थी। रविवार की शाम पांच बजे पुत्र घर से निकला रात तक वापस नहीं आया। सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। रात को महिला ने फोन कर धमकी दी थी सुबह उठोगे तो रोओगे। आरोप लगाया कि महिला अपने पति को जहर देकर मार डाली। अब उसके बेटे को भी मार डाला। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर ने बताया कि आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

संतनगर के ककरद गांव निवासी मृतक शिवम। स्रोत- परिवार

संतनगर के ककरद गांव निवासी मृतक शिवम। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed