फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP government will be formed in UP for the second time on the basis of workers

कार्यकर्ताओं के बलबूते दूसरी बार बनेगी यूपी में भाजपा की सरकार

Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed in UP for the second time on the basis of workers
तिसुही स्थित विन्ध्य फार्मेसी कालेज में ध्येय पथ पर भाजपा कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित भाजपा के प? - फोटो : MIRZAPUR
भाजपा शासन में सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। इसके बाद काशी विश्वनाथ और विंध्यवासिनी कॉरिडोर भी बनेगा। गांव, गली का विकास भाजपा का मूल मंत्र है। उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश तभी बनेगा जब केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे। 2014 के पूर्व प्रदेश में भाई भतीजावाद, गुंडा, भ्रष्टाचार और जाति के आधार पर सरकारें चलती थी। ये बातें शनिवार को तिसुहीं में आयोजित ‘ध्येय पथ पर भाजपा’ कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के बलबूते उत्तरप्रदेश में दूसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनने जा रही है। ढाई करोड़ कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोकसभा, विधानसभा से लेकर नगर निगम, जिला पंचायत व न्यायपंचायत की राह भारतीय जनता पार्टी के लिए आसान होती है। मोदी के नेतृत्व में यह देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सबसे अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। पार्टी का लक्ष्य कुछ विधायक या सांसद बनाना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना और एक मजबूत सरकार बनाना है। पंडित दीनदयाल का सपना था कि गांव के हर घर में विकास की दरिया बहे। गांव में हेल्थसेंटर और विद्यालय बेहतर हों और युवाओं को रोजगार मिले। भाजपा नेतृत्व का भी यही सपना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद रामशकल, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे, लालबहादुर सिंह, प्रेम सिंह गर्ग, राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, अनुराग पटेल, सुष्मिता मौर्य, जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तम कुमार मौर्य ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और संचालन हरिशंकर ने किया। कार्यक्रम व्यवस्थापक गजेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, दिनेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ कमेटी को मजबूत बनाने पर दिया बल
राजगढ़। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने ध्येय पथ पर भाजपा विषय पर आयोजित गोष्ठी में सेक्टर प्रभारियों से कहा कि बूथ कमेटी को मजबूत किया जाए। प्रदेश महामंत्री ने सेक्टर प्रभारियों से संगठन के प्रगति की समीक्षा की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव ने जिले के सभी पांच विधान सभा प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों से घर घर टोटी शुद्ध जल योजना, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा योजनाओं का प्रचार करने की अपील की। इस मौके राज्य मंत्री गिरीश यादव, रामशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, प्रदेश कार्य का सदस्य गंगासागर दुबे, पूर्ण जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, नागेंद्र नाथ मिश्र, शिव शंकर मौर्य, श्रीकृष्ण तिवारी, राधेश्याम दुबे, डॉ. भानु सिंह, अशोक खरे, संदीप पाठक, रितेश सिंह, सुनील सिंह, चंद्रकेश कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed