फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by truck, another injured

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Mon, 07 Mar 2022 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck, another injured
चुनार। थाना क्षेत्र के दुर्गाजी पहाड़ के ऊपर बकरिया कुंड के पास रविवार की दोपहर ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा निवासी आशु मिश्रा (40) पुत्र लक्ष्मी नरायण मिश्रा अपने साथी दीपक (36) पुत्र कलंदर के साथ रविवार की सुबह घुमने गया था। दोपहर दो बजे के करीब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। क्षेत्र के दुर्गाजी पहाड़ के ऊपर बकरिया कुंड पास पहुंचने पर बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक करने लगे। मोड़ पर ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार आशु मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर घायल दीपक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृ़तक और घायल के परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर से आशु के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed