फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by a tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a tractor
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्जनीपुर तिराहा के पास रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों द्वारा घायल युवक को ड्रमंडगंज स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन हालात गंभीर देख चिकित्सक ने युवक को इलाज के लिए अन्यत्र भेज दिया। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर गायब हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज निवासी राजेश सोनी का 18 वर्षीय इकलौता पुत्र राहुल सोनी बाइक से दुर्जनीपुर तिराहा स्थित पम्प पर पेट्रोल लेने जा रहा था । उसी दौरान राहुल मिर्जापुर की ओर से आ रही एक ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया । इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शाम पौने सात बजे राहुल का शव ड्रमंडगंज स्थित घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इकलौते पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से उसके मां-बाप सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। राहुल तीन बहनों का इकलौता भाई थी। पुलिस के मुताबिक वह हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed