फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Becoming a soldier of Katra Kotwali, entered the house and asked for money

कटरा कोतवाली का सिपाही बनकर घर में घुसकर मांगा पैसा

Tue, 24 Aug 2021 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Becoming a soldier of Katra Kotwali, entered the house and asked for money
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर अजोरा गार्डेन के पास स्थित एक मकान में पहुंचे युवक ने खुद को कटरा कोतवाली का सिपाही बताकर धनराशि मांगी। घर में मौजूद बच्चों से खुद को उनके उनके पिता का दोस्त बताकर पांच सौ रुपये देने के लिए कहा। बच्चों ने दो सौ रुपये दिए। और अपने पिता से फोन पर बात कराई। पिता ने जब फोन पर दोस्त न होने की बात कही तो बच्चों ने उसे घर से जाने के लिए कह दिया। लेकिन घर से जाते समय उसने अपहरण की धमकी दे दी। इससे परिवार के लोगों में भय है।
विज्ञापन

श्रीकांत दुबे ने मंगलवार को एएसपी सिटी को ज्ञापन देकर बताया कि वह पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर पत्नी और 13 वर्षीय पुत्री और 11 वर्षीय पुत्र रहते हैं। 20 अगस्त की दोपहर एक व्यक्ति घर पर आया। पुत्र के पूछने पर उसने अपना परिचय कटरा कोतवाली का सिपाही बताया। बताया कि वह उसके पिता का दोस्त है और पांच सौ रुपये की मांग की। बच्चों ने दो सौ रुपये देकर फोन से बात कराई। हालांकि उन्होंने दोस्त होने से इंकार कर दिया। इसके बाद बच्चों ने बाहर जाने के लिए कहा तो उसने अपहरण की धमकी दी। वह परिवार की सुरक्षा के चलते काम छोड़कर पुणे से वापस आ गए। शिकायत में श्रीकांत ने यह भी बताया कि उक्त नंबर की मोबाइल पर व्हाट्सएप डीपी में सिपाही के ड्रेस में आरोपी की फोटो एएसपी सिटी संजय कुुमार वर्मा ने कहा कि शिकायत पर कथित सिपाही की जांच की जा रही है। मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed