फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bank employees registered their protest by wearing black armbands.

Mirzapur News: बैंक कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bank employees registered their protest by wearing black armbands.
डंकीनगंज ​स्थित इंडियन बैंक में काला फीता बांधकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में मंगलवार को इंडियन बैंक की डंकीनगंज शाखा के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर काम किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

यूनियन के मंत्री सुरेश पांडेय ने कहा कि वर्ष 2024 में लिखित समझौते के बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू नहीं की जा रही है। द्विपक्षीय समझौते से जुड़े अन्य मुद्दे भी लंबित हैं। आरोप लगाया कि सरकार की नकारात्मक नीति से बैंक कर्मियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मांगों के लिए 28 से 30 सितंबर तक देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

बैंकिंग कार्य ठप रखा जाएगा। प्रदर्शन में नमन कुमार सिंह, अभिषेक कुमार परिहार, रविकांत सिंह, आजीवन कुमार, दीपक शुक्ला, प्रज्ञा, अनुज, घुटूर प्रसाद, सरिता, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राहुल, राजेश और शीला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed