फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bank employee dies after eating food in train officers in tizzy

ट्रेन में बैंककर्मी की मौत: भोजन करने के बाद बिगड़ी तबीयत, स्थानांतरण कराने को लेकर था परेशान; कोहराम

Mon, 28 Apr 2025 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 05:25 PM IST
सार

ट्रेन में यात्री की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर जीआरपी और रेल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों के अनुसार, बैंककर्मी अपने होम टाउन में ट्रांसफर करवाना चाहता था, इसलिए वह परेशान था।

विज्ञापन
Bank employee dies after eating food in train officers in tizzy
सादाब आलम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई मेल में सफर कर रहे यात्री की रविवार की रात भोजन करने के बाद तबीयत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन चुनार पहुंचने पर उसे सीएचसी चुनार ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने भोजन करने के बाद मौत होने की बात बताई।

विज्ञापन


झारखंड के विजौरा चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी सादाब आलम (24) पिछले तीन वर्ष से मुंबई के एचडीएफसी बैंक में बैंक पीओ के पद पर कार्यरत था। वह चार महीने पहले घर आया था। घर के पास की शाखा में स्थानांतरण कराने को लेकर परेशान था। झारखंड के हजारीबाग शाखा में स्थानांतण होने के बाद वह मुंबई में नौकरी छोड़कर मुंबई मेल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


रविवार रात को मिर्जापुर के पास ट्रेन पहुंचने पर उसने रेलवे से ऑर्डर किया हुआ भोजन किया। चुनार से पहले उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। चुनार स्टेशन पहुंचने पर वह अचेत हो गया। जीआरपी के लोग उसे चुनार चचेरी मोड़ अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

जीआरपी ने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिये परिजनो को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सादाब के मामा मो. आजम और उसके मित्र पहुंचे। मामा ने बताया कि ट्रेन में रेलवे का भोजन करने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उसे कोई बीमारी नहीं थी। मौत की जांच होनी चाहिए।

जीआरपी प्रभारी चुनार रमाशंकर ने बताया कि मुंबई मेल ट्रेन में यात्री अचेत मिला था। उसे सीएचसी में मृत घोषित किया गया। अन्य यात्रियों से पूछने पर पता चला कि भोजन करने के बाद ही तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed