फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arya Kanya dominates in the girls category

Mirzapur News: बालिका वर्ग में आर्यकन्या का दबदबा

Tue, 09 Sep 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Arya Kanya dominates in the girls category
नगर के राजकीय इंटर कालेज के सभागार में ताइकांड़ों में प्रतिभाग करती छात्राएं, संवाद
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। बालिका व बालक वर्ग में आयोजन हुआ। बालिका वर्ग में आर्यकन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। अंडर-14 बालिका में 24-26 किलो वर्ग में आर्यकन्या की अंकित को स्वर्ण, प्रतिष्ठा वर्मा को रजत पदक मिला। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ही एलिजा खान को 26-30 किलो वर्ग में स्वर्ण, काजल को रजत पदक मिला। 29 से 32 किलो वर्ग में कांशीराम इंटर कॉलेज की खुशबू यादव को स्वर्ण, संस्कृति वर्मा को रजत पदक मिला। 32 से 35 किलो वर्ग में श्रीराम जायसवाल इंटर कॉलेज की ब्यूटी को स्वर्ण, कांशीराम की सौम्या मौर्य को रजत पदक मिला। 35-38 किलो वर्ग में कांशीराम की खुशी यादव को स्वर्ण व अमर ग्लोबल स्कूल के प्रीशा बोस को रजत पदक मिला। 38 प्लस वर्ग में अनन्या को स्वर्ण व मंतशा को रजत पदक मिला। इसी तरह अंडर 17 बालिका वर्ग में आर्यकन्या की वंशिका मौर्य को स्वर्ण पदक मिला। 32 से 35 किलो वर्ग में आर्यकन्या की ज्योति को स्वर्ण व कांशीराम की वंदना को रजत पदक मिला। 35 से 38 किलो वर्ग में गुरु नानक इंटर कॉलेज की अंशिका कनौजिया को स्वर्ण व कांशीराम की रीता को रजत पदक मिला। बालक वर्ग में प्रीतम साहू, कृष्णा गुप्ता आदि को स्वर्ण मिला। इस दौरान राजपति, सतीश व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed