{"_id":"698cd8b1b123dfcb230f2089","slug":"animal-smuggler-arrested-in-encounter-shot-in-leg-mirzapur-news-c-20-1-vns1017-1286846-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
सेमरी अंडरपास के पास बुधवार की भोर में मुठभेड़ में पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मुताबिक, एक दिन पहले सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में पशु तस्कर मो. सलमान निवासी ग्राम माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया था। उसके पैर में गोली लग गई थी। उसका सहयोगी मोनू उर्फ बलवंत बघेल निवासी ग्राम रामनगर थाना अखंडनगर, सुल्तानपुर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया था। बुधवार की भोर में मीरगंज पुलिस थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह की अगुवाई में गोधना बाजार में चेकिंग कर रही थी। एएसपी ग्रामीण के मुताबिक, इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर पीछा किया। सेमरी अंडरपास पुलिया के बगल में खुद को घिरता देख कर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। बदमाश की पहचान मोनू उर्फ बलवंत बघेल निवासी ग्राम रामनगर, थाना अखंड नगर, सुल्तानपुर के रूप में हुई। मौके से तमंचा, कारतूस, खोखा, मोटर साइकिल बरामद की गई। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर जिले में चार प्राथमिकी दर्ज हैं।