{"_id":"5fcbc7038ebc3ecfd9577354","slug":"advocates-suspend-sp-office-inspector-suspended-mirzapur-news-vns561886066","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने घेरा एसपी कार्यालय, दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने घेरा एसपी कार्यालय, दरोगा निलंबित
विज्ञापन
मिर्जापुर। अधिवक्ता पुत्र की पिटाई से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर शनिवार की सुबह एसपी कार्यालय का घेराव किया। एसपी कार्यालय पर नारेबाजी करने के साथ कचहरी मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। सीओ ने अधिवक्ताओं से बात कर दरोगा को लाइन हाजिर कर मामले को सुलझाने की कोशिश की पर वे निलंबन की कार्रवाई पर अड़े रहे। दोपहर में पहुंचे एएसपी सिटी संजय कुमार ने अधिवक्ताओं से बात कर दरोगा को निलंबित करने का आदेश दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट के पास शुक्रवार की शाम एक दरोगा ने अधिवक्ता ओमनारायण मिश्रा के 22 वर्षीय पुत्र रजत मिश्रा की पिटाई कर दी। साथ ही थाने लाकर लॉकअप में बंद कर दिया। साथ ही आरोप है कि उसे पीटा भी। अधिवक्ता पुत्र का आरोप था कि उसके साथी ने मास्क नहीं लगाया था। इस बात पर वे चालान कटवाने के लिए तैयार थे। पर दरोगा आशुतोष सिंह ने उसे गाली देकर भाग जाने को कहा, न जाने पर पिटाई की और थाने लाकर भी पीटा। रात को अधिवक्ता शहर कोतवाली पहुंचे तो एएसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिवक्ता ने पुत्र का मेडिकल कराया।
दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न होने पर शनिवार की सुबह अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंच कर घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ सिटी अजय कुमार राय ने दरोगा को लाइन हाजिर करने की बात कहकर मामला समाप्त करने की कोशिश की। लेकिन अधिवक्ताओं ने मुकदमा दर्ज करने और निलंबित किए जाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। डेढ़ घंटे तक कचहरी मार्ग पर अधिवक्ता प्रदर्शन करते रहे। दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे एएसपी सिटी संजय कुमार ने अधिवक्ताओं से वार्ता की। इसके बाद एसआई को निलंबित कर दिया। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने चक्काजाम समाप्त किया।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर दरोगा को घेरा
मिर्जापुर। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जब अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी दरोगा आशुतोष सिंह भी पुलिस कार्यालय पहुंच गए। दरोगा को देखते हुए अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। अधिवक्ताओं ने दरोगा को घेर लिया। किसी तरह से दरोगा अधिवक्ताओं के घेरेबंदी से बाइक लेकर वहां से निकले।