फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Additional Director took stock of the vaccination campaign

अपर निदेशक ने लिया टीकाकरण अभियान का जायजा

Tue, 27 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Additional Director took stock of the vaccination campaign
विंध्याचल मंडल के अपर निदेशक पशुपालन डॉ. वीके सिंह ने सोमवार को प्रयागराज के सीमावर्ती गांवों में चलाए जा रहे लंपी टीकाकरण अभियान का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 2200 गोवंश का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने बरडीहा गांव में पहुंचकर पशुपालकों से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण के कार्य में लगी टीम से भी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टीम को आगाह किया कि टीकाकरण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देव नारायण चतुर्वेदी ने टीकाकरण के लिए गठित टीमों का नेतृत्व कर रहे पशुधन प्रसार अधिकारी जगदंबा पटेल व कमाल अहमद से जरूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि लालगंज विकास खंड के कई गांव प्रयागराज जिले की सीमा से सटे हुए हैं। प्रत्येक गांव से टीकाकरण की सूचना मिलने के बाद अभियान की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुल 3500 टीके लगने हैं। निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रभाकर राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed