फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   action taken against accountant who take bribe in name of officers in jila Panchayati Raj Office mirzapur

मिर्जापुर: अधिकारियों के नाम पर पैसे एंठने वाले लेखाकार पर गिरी गाज, बाबू के खिलाफ कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप

Fri, 03 Dec 2021 09:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Dec 2021 09:44 PM IST
सार

अधिकारियों के नाम पर धन उगाही का वीडियो वायरल होने की खबर अमर उजाला ने शुक्रवार प्रकाशित की थी। वीडियो में उच्चाधिकारियों को बदनाम किए जाने वाले कथन कहे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
action taken against accountant who take bribe in name of officers in jila Panchayati Raj  Office mirzapur
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय मिर्जापुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया में वायरल जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय (मिर्जापुर) से जुड़े वीडियो के चर्चा में आते ही संबंधित बाबू पर कार्रवाई की गाज गिर गई। शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने न सिर्फ उक्त बाबू को सभी पटल से हटा दिया बल्कि कार्रवाई के लिए निदेशक आन्तरिक लेखा एवं परीक्षा को पत्र भेजा है।  

विज्ञापन


अधिकारियों के नाम पर धन उगाही का वीडियो वायरल होने की खबर अमर उजाला ने शुक्रवार प्रकाशित की। खबर और वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ ने लेखाकार निर्मल कुमार को धारित पटल, योजना से संबंधित पत्रावलियां एवं अभिलेख का चार्ज वरिष्ठ सहायक को तत्काल प्रभाव से सौंपने का आदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने निदेशक आंतरिक लेखा एवं परीक्षा को भेजे गए पत्र में वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि लेखाकार निर्मल कुमार की ओर से किसी व्यक्ति से विभागीय योजना/ कार्यों के नाम पर धनराशि लिए जाने की बात की जा रही है। जिसमें उच्चाधिकारियों को बदनाम किए जाने वाले कथन कहे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखाकार निर्मल कुमार का यह कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। इनके इस कृत्य से विभाग व उच्चाधिकारियों की छवि धूमिल हो रही है। ऐसी स्थिति में उक्त लेखाकार का इस कार्यालय में कार्यरत रहना विभागीय, शासकीय एवं जनहित में उचित नहीं है।

डीपीआरओ ने उक्त लेखाकार को न सिर्फ हटाने की बात कही है बल्कि उक्त लेखाकार द्वारा धारित पटल, योजना से संबंधित पत्रावली एवं अभिलेख का चार्ज वरिष्ठ सहायक को तत्काल प्रभाव से सौपने का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed