फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of killing an old woman by lathi sent to jail

Mirzapur News: वृद्धा की लाठी मारकर हत्या करने के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 21 Aug 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing an old woman by lathi sent to jail
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पियूरी गांव के नौतोरवा मौजा में शनिवार को खेत में काम कर रही वृद्धा की लाठी से पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शनिवार को सुबह आरोपी युवक पियुरी गांव पहुंचा। वहां वह शकुंतला के घर में घुस गया। शकुंतला चीखने चिल्लाने लगीं तो उनके पति केशव तिवारी ने युवक को दौड़ाया। पास के खेत में वृद्धा चंद्रपति (65) शनिवार को सुबह दो पड़ोसी महिलाओं के साथ निराई-गुड़ाई कर रही थीं। युवक शकुंतला के घर से भागकर चंद्रपति के पास पहुंच गया। वहां रखे डंडे से चंद्रपति के सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। कई जगह दांत से काट लिया। पास-पड़ोस के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। अस्पताल ले जाने पर वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को ग्रामीण उसे थाने लेकर आए। इसके बाद मोबाइल फोन बरामद करने के लिए अपने साथ लेकर चले गए थे। उसने वृद्ध महिला पर लाठी से हमला कर दिया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी अरविंद कोल ऊर्फ डग्गा को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed