फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man riding a bicycle died after falling from a culvert without railing.

Mirzapur News: रेलिंग विहीन पुलिया से गिरकर साइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 16 Nov 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bicycle died after falling from a culvert without railing.
हलिया। थाना क्षेत्र के बरंया गाँव निवासी सत्यलाल की बृहस्पतिवार की रात खटखरिया नाले पर बने रेलिंग विहीन पुलिया के नीचे पानी में गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रात में वैद्य के यहाँ से दवा लेकर घर वापस आ रहे थे। उसी समय साइकिल असंतुलित होकर पुलिया के नीचे गिर गई।
विज्ञापन

सुबह शौच के लिये गये ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों सहित पुलिस को दी। मौके पर पहुचे परिजनों ने युवक की हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए शव को उठाने नहीं दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची डाक स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना क्षेत्र के बरया गाँव निवासी हरीलाल कोल का 27 वर्षीय पुत्र सत्यलाल बृहस्पतिवार को दवा लेने करौदिया गाँव निवासी किसी वैद्य के यहाँ गया था कि देर रात साइकिल से वापस घर आते समय पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण असंतुलित हो कर साइकिल सहित पुलिया के नीचे नाले में गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि उसके सिर में गम्भीर चोट होने से वह बेहोशी हालत में पानी में चला गया, जहाँ रात भर पड़ा रहा। सुबह ग्रामीण शौच के लिये गये तो उसे देखते ही परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुँचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और युवक की हत्या किये जाने की आशंका जताने लगे। जिस पर पुलिस ने जिले से डाक स्क्वाड की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची डाक स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल किया इसके बाद पुलिस ने छह घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि साइकिल सवार की पुलिया से नीचे नदी में गिरने से हुई मौत पर परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जताया था। डाक स्क्वाड टीम के जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed