फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A person drowned after going into deep water while bathing in river Ganga.

Mirzapur News: गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबा व्यक्ति

Mon, 22 Apr 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
A person drowned after going into deep water while bathing in river Ganga.
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट मोहल्ले में रविवार को दोपहर में गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से एक व्यक्ति डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ के साथ तलाश में जुटी रही। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

चंदौली जिले के रहने वाले शमशेर अपनी पत्नी के मामा के घर शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रविवार को वे पास के नारघाट पर गंगा नदी में स्नान करने लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वे डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, परंतु असफल रहे। सूचना पर परिजन घाट पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक खोजबीन के बाद भी शमशेर का पता नहीं चल सका। घाट पर मौजूद लोगों को कहना था कि डूब रहे बच्चाें को बचाने में शमशेर डूब गया। पुलिस के मुताबिक नहाते समय वह डूबा है। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से शमशेर डूब गया। एसडीआरएफ टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed